किसी भी शहर के विकास में बहुत सारी चीजों का योगदान होता हैं, जैसे- बेहतर सडकें, बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं, आय का स्रोत, शिक्षण संस्थान, बेसतर रेल आवागमन इत्यादि। लखीसराय सिर्फ रेल नेटवर्क के मामले में अच्छा है पर अभी भी बहुत सारे सुविधाओं का अभाव से जूझ रहा है लखीसराय। लखीसराय में सडक अभाव इसके विकास को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, क्योंकि सडकों का विकास ही किसी भी शहर के विकास का पहला मार्ग है और यही मार्ग यहां अवरुद्ध दिखाई देता है, मिला क्या है लखीसराय को एक अदद बाईपास, जो आजतक ढंग बन ही रहा है और लोगों को अगर लगे ये लखीसराय को मुक्ति दे देगा तो वो गलत सोच रहे हैं। अब अगर बात करें बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं के बारे में तो कम से रात 9:30 बजे के बाद सबसे बेहतर दिखेगी, अगर ये बात आप नहीं समझ रहे तो रात को नो एंट्री खत्म होने पर आप खुद ही देखें और फिर लखीसराय का क्राइम रेट से और बेहतर पता चल जाएगा, फिर अभी बहुत ही सारी घटनाओं से साफ हो जाएगा आखिर चल क्या रहा है यहाँ। आय के स्रोतों की बात करें तो खेती, दुकानदारी और सरकारी नौकरी, पर क्या यही प्रयाप्त है? हमारे यहाँ बहु...