Posts

Showing posts from December, 2017

बिहार के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल ( Top 10 Tourist places of Bihar)

Image
बिहार बहुत ही फेमश है लालू और लालू के जंगल राज को लेकर पर यहाँ और भी बहुत सी चीजें, जगहें हैं जो अपने बिहार को फेमश बनाती है। तो आइए आज बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानतें हैं, जहाँ एक बार घुमना तो बनता हैं। 1. गया (Gaya) - बिहार का एक बहुत ही खुबसूरत और धार्मिक शहर, गया वही जगह है जहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह शहर तीन ओर से पहाडियों से घिरा हुआ है जो इसके खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं और इसके पश्चिमी छोर फ्लगु नदी बहती है, जहां का पितृपक्ष मेला पुरे विश्व में लोकप्रिय है। यह पूरे विश्व के बौद्ध भिक्षुओं का सबसे बडा धार्मिक स्थल है। यहाँ का विष्णुपद मंदिर UNESCO World Heritage में शामिल है। 2. मुंगेर (Munger) - बिहार के प्राचीन शहरों में मुंगेर का विशेष महत्व है। गंगा तट पर बसे मुंगेर की शान Bihar School of Yoga पूरे दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करता है। मुंगेर मीर कासिम का राजधानी भी रह चुका है और मीर कासिम किले के कुछ ही दूरी पर गर्म जल का कुंड है, जिसे सीता कुंड कहा जाता है, मान्यता है कि माता सीता अग्नि परीक्षा के बाद इसी कुंड...

प्यार, दर्द और परिश्रम = दशरथ मांझी

Image
प्यार खोने की कशक कहो या सनकी आशिक पर एक बात तो है उस दर्द में कि ये असंभव को संभव बना देती है। मां होना इस बात का ज्वलंत उदाहरण है। पर एक पुरुष अपने प्यार के लिए क्या कर सकता, क्या वो ऐसा कुछ कर सकता है, जो एक मिशाल बन जाए? आज प्यार के दर्द के उस कशक को जानेंगे जो सिर्फ प्यार ही नहीं जिद, अथक प्यास के प्रयाय के रुप में जाना जाता है। दशरथ मांझी - ये किसी परिचय के मोहताज तो नहीं फिर भी, बिहार के गया जिले के एक छोटे से गांव गहलौर से ताल्लुक रखने वाले दशरथ मांझी अपने बीबी बच्चों के साथ अच्छा समय काट रहे थे, इनका गांव नजदीकी शहर(बाजार) से एक पहाडी के  80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, तो जाहिर सी बात है कि वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव होना लाजिमी है।  उनकी कहानी भी उसी पहाड से शुरु होती है और इन्हें अमर बना देती है। इनकी पत्नी फाल्गुनी देवी मांझी के तीसरे ब्च्चे की मां बनने वाली थीऔर वो प्रसव पीडा से कराह रही थी। उस वक्त गांव में न डॉक्टर होते थे (डॉक्टर तो आज भी मुश्किल से ही होते हैं) और न ही यातायात के ऐसे साधन ऐसे में मांझी अपनी पत्नी को लेकर उस 80 किलोमीटर का स...