बिहार के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल ( Top 10 Tourist places of Bihar)

बिहार बहुत ही फेमश है लालू और लालू के जंगल राज को लेकर पर यहाँ और भी बहुत सी चीजें, जगहें हैं जो अपने बिहार को फेमश बनाती है। तो आइए आज बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानतें हैं, जहाँ एक बार घुमना तो बनता हैं।
1. गया (Gaya) -

बिहार का एक बहुत ही खुबसूरत और धार्मिक शहर, गया वही जगह है जहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह शहर तीन ओर से पहाडियों से घिरा हुआ है जो इसके खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं और इसके पश्चिमी छोर फ्लगु नदी बहती है, जहां का पितृपक्ष मेला पुरे विश्व में लोकप्रिय है। यह पूरे विश्व के बौद्ध भिक्षुओं का सबसे बडा धार्मिक स्थल है। यहाँ का विष्णुपद मंदिर UNESCO World Heritage में शामिल है।
2. मुंगेर (Munger) -


बिहार के प्राचीन शहरों में मुंगेर का विशेष महत्व है। गंगा तट पर बसे मुंगेर की शान Bihar School of Yoga पूरे दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करता है।
मुंगेर मीर कासिम का राजधानी भी रह चुका है और मीर कासिम किले के कुछ ही दूरी पर गर्म जल का कुंड है, जिसे सीता कुंड कहा जाता है, मान्यता है कि माता सीता अग्नि परीक्षा के बाद इसी कुंड में स्नान की थी।
3. नालंदा (Nalanda)
नालंदा का नालंदा विश्वविद्यालय पुरे विश्व का ज्ञान का केंद्र हुआ करता था पर इसे 12वीं शदी मेंअक्रांता बख्तियार खिलजी द्वारा बर्बाद कर दिया गया। नालंदा विश्वविद्यालय इतना बडा था कि बख्तियार खिलजी द्वारा इसके पुस्तकालय में आग लगाने पर तीन महीनों तक पुस्तकें जलती रही, पर अब पुरा विश्वविद्यालय क्षेत्र खंडहर में तब्दील हो चुका है जिसे जिसे देखकर नालंदा विश्वविद्यालय के विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
4. पटना (Patna) -

बिहार राज्य की राजधानी होने के साथ साथ पटना बिहार का सबसे बडा शहर भी है। पाल वंश हो या मोर्य काल, या मुगल काल पटना इतिहास हमेशा से बुलंद ही रहा है। सिख धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल पटना के ही पटना साहेब में स्थित है, मनेर शरीफ मुसलमानों का धार्मिक स्थल भी पटना में स्थित हैं। बिहार संग्रहालय, राजीव गांधी जैविक उद्यान, कुम्हारर, अंग्रेजों द्वारा बनाया गोलघर, काली घाट, पटन देवी, बुद्धा स्मृति पार्क, पटनाक् दियारा ये सभी पटना के पर्यटन स्थलों में प्रमुख हैं
5. राजगीर (Rajgir) -

नालंदा स्थिति राजगीर बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह सात पहाडियों से घिरा सुंदर सा शहर है,  पहाडियों पर बौद्ध,  जैन और हिंदू धर्म के मंदिर स्थित हैं, राजगीर स्थित घोडाकटोरा झील आकर्षक का कैंद्र है जहाँ सिर्फ टमटम या साइकिल से जाया जाता है। ब्रह्म कुंड और मखदुम कुंड बहुत सारे गर्म जल कुंडो में प्रसिद्ध है, मगध राजा जरासंध का अखाड़ा, सोन भंडार, विश्वशांति स्तूप राजगीर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है।

 राजगीर से कुछ ही दूरी पर स्थित पावापुरी स्थित जल मंदिर जैन धर्म का प्रमुख स्थल है ।
7. वैशाली (Vaishali)

विश्व को गणतंत्र जैसा शासन तंत्र देने वाला भी बिहार स्थित वैशाली ही है, यहाँ जैन धर्म के संस्थापक महावीर जन्म हुआ था इस कारण यह जैन धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। अशोक स्तंभ, विश्वशांति स्तूप, बौद्ध स्तंभ वैशाली में आकर्षण का केंद्र है।
8. भागलपुर (Bhagalpur)

भागलपुर बिहार का दूसरा सबसे बडा शहर माना जाता है, साथ ही पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। भागलपुर के ही कहलगांव के पास प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय स्थित है, इस भी बख्तियार खिलजी द्वारा 12 वी शदी में बर्बाद कर दिया गया था।
भागलपुर स्थित गंगा तट पर  कुप्पाघाट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। भागलपुर से सटे मंदार का मंदार हिल तो जीवन में एक बार जाना ही चाहिए।
9. मधुबनी  (Madhubani)

माता सीता की जन्म स्थली होने के कारण ही इस जगह का नाम सीतामढ़ी पडा। सीतामढ़ी के राजनगर स्थित नौलखा पैलेस महाराजा रामेश्वर सिंह द्वारा बनवाया गया स्थापत्यकला का जीता जागता उदाहरण है। हलेश्वर स्थान, जानकी स्थान, पंथ पाकड, उर्बीजा कुंड, बगही मठ आदि यहां के पर्यटक स्थलों में प्रमुख हैं, और यहाँ की सबसे बडी शान यहाँ की लोककला मधुबनी पेंटिग भी है।
10.  पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण (Champaran)

पूर्वी चंपारण कू केसरिया स्थित स्तूप केसरिया स्तूप के नाम से प्रसिद्ध है। भारत का सबसे बडा बौद्ध स्तुप इसी को माना जाता है , इसका निर्माण 200 से 750 ई. के बीच राजा चक्रवर्ती के द्वारा करा गया था।

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान भी चम्पारण क्षेत्र में ही स्थित है, जो शिवालिक पर्वत श्रेणी के बाहरी सीमा पर स्थित है, यहाँ बहुत सारे दुर्लभ जीव जंतु सहज ही दिख जाते हैं यहाँ का मुख्य आकर्षण Tree House है तो एक बार यहाँ के Tree Housing का आनंद जरुर लें।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?