Posts

Showing posts from June, 2017

Father's Day और मैं

Father's Day, साल का वो दिन, जिसमें लोग अपने पिताजी से प्यार जताते हैं, उपहार देते है, सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हैं और न जाने क्या क्या।। 11अगस्त, Son's & Daughter's Day, क्या पिताजी अपना सारा प्यार इसी दिन के लिए बचा के रखते हैं, अरे पिताजी के लिए तो सभी "Day", Son's Day और Daughter's Day ही होता है। हम आज  जिस भागदौड़ में जी रहे हैं उस हिसाब से एक दिन भी दिल से पिताजी को प्रणाम कर लें तो वो खुद ही गले लगा लेंगे। उनके लिए उपहार, गिप्ट, सम्मान सभी उनके बच्चे की सफलता, व्यवहार कुशलता ही है। पर हम आज की पीढी इस बात से बहुत आगे निकल गये नही तो हमारे यहां वृद्धाश्रम न होते, वहां रहने वाले सारे वृद्ध किसी न किसी के पिता ही है, और अगर वो वहां हें तो हमारे जैसे किसी बेटा या बेटी की वजह से ही है, और हम SmartPhone हाथ में लिए बहूत ही Smart बनते हुए Smart तरिके से " Happy Father's Day " पोस्ट किए देते हैं फिर लाइक और कमेंंटस् गर्व  फील भी कर  लेते हैैंं। " पापा आप भी हमसे प्यार जता नही पाए थे पर करते थे, आप पछताते तो जरुर ही होंगे प...