Posts

Showing posts from December, 2020

श्मशानघाट का अनुभव

Image
जब आप कभी श्मशान जाएंगे तो एक एहसास आपको जरूर आएगा, उस एहसास भर से एक पल लिए ही सही पर शरीर मे सिहरन आ जाएगी, वो एहसास ये है कि आपको भी एक दिन यहींं आना है, लेकिन उस दिन आप आप नहीं होंगे उस दिन लाश कहलाएंगे आप और उस बेजान शरीर को जिसके बल पर आप दुनिया जीतने का दंभ भरते थे,भी उसी तरह के लकडी के ढेर पर रखा जाएगा और फिर कुछ देर में आग के हवाले और कुछ घंटो में खेल खत्म। आपके अपने बहुत सारे मुश्किल वक्त देखे होंगे, पर ये अंतिम कुछ घंटे उनके लिए सबसे मुश्किल होते हैं, वो आपकी लाश के पुरी तरह जलने में लगने वाले वक्त से चिढ जाते हैं, वो गंगा घाट पर बहने वाली तेज हवा को भी गाली देने से नहीं चूकते है कि आज ही इतना तेज चलना था इसे। ये वृध्दावस्था बडा ही खराब दौर है पर आना सभी के साथ है, आप जिन बच्चों के लिए दुनिया की हर खुशी खरीद लेना चाहते थे वही बच्चे आपके अंतिम वर्षों में दुनिया का सबसे गलीच आदमी सिद्ध कर देता है। कल आप अपने सगे भाई से लडकर जिस जमीन पर हक जमा बैठे थे उस जमीन की फसल से आप ही के बच्चे आपके लिए दवाई भी नही खरीद पाते हैं, लेकिन जैसे ही आप आप न रहकर लाश बन जाते हैं, उस ...

दारु, बालू और सुशासन

Image
ड्राय स्टेट बिहार, महाराष्ट्र और गोवा से ज्यादा दारू पी रहा है। पहले बिहार के गांवों में एक दो जगह दारू मिलता था अब गांव शहर सा बर्ताव करने लगा, मन किया फोन घुमाओ, दारु घर पे हाजिर। बिहार में दारु और बालू हर साल नये दबंगों को भी जन्म दे रहा है, बालू और दारु वही बेच सकता है जो बाहुबल भी रखता हो, अरे लखीसराय का क्यूल नदी तो गवाह भी है बालू के लिए पुलिस से गोलीबारी का और सबसे बडी बात की छुटभैये बालू ट्रैक्टर के ड्राइवर भी खुद को "बालू माफिया" बोलने लगे हैं। शादियां भले बिना सिंदूर के हो जाए पर बिन शराब शादी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, बाराती पहुंचे नहीं कि दारू पहले हाजिर, और बिन दारु नागिन डांस भी तो नहीं हो सकता, बस नागिन डांस के नाम पर दो चार पैग तो एक्स्ट्रा चेंप लिया जाता है, भला डीजे का पैसा भी वसूल करना होता है। भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की कल्पना भी इसी बालू और दारू के द्वंद में पिसता और घुटता रहा है, वैसे हम बिहारियों को पिसने का पुराना अनुभब रहा है, सो कॉल्ड "बालू माफिया" ऊंगलियों पर गिनवा देगा कि किस - किस को और कितना पैसा खिलाना होता है, आसान थोडे न है इ ...