Posts

Showing posts from June, 2018

बिहार- जंगलराज पार्ट 2

Image
बिहार की एक पहचान हुआ करती थी, लोग जंगल राज कहा करते थे बिहार के शासन को I बिहार के उस दौर की बात करे तो पढ़ की ही डर न गये तो कहना, वो 80 - 90 का दशक था जब बिहार की पहचान नरसंहार से होती थी, उस दौर में अखबारों की हेडलाइंस बिना किसी नरसंहार के पुरी नही होती थी, गया जहानाबाद औरंगाबाद आरा नवादा इन नरसंहारो का गढ़ हुआ करता था पर धीरे धीरे ही सही वो तस्वीर बदली I नितिशे बाबु थे जो हम बिहारियों को जंगल राज से आगे सुशासन का रास्ता दिखाए, लगा की बिहार अपने इतिहास को फिर दोहराएगा, और अगर बिहार की गाड़ी उसी पटरी पे दौड़ते रहता तो वो दिन भी दूर नही था पर अचानक एक ब्रेक लगा और वो ब्रेक अहम का था अहम माने अहंकार माने घमंड और फिर क्या बिहार की तेज दौड़ती गाड़ी रिवर्स ले ली और हत्या बैंक डकैती छिनतई अपहरण फिर चरम पर पहुच गई I  माने जंगलराज पार्ट 2 मान सकते हें, पर एक नई चीज जो घर कर गई वो हे बलात्कार छेड़खानी अश्लील विडियो बनाना ये कभी भी हमारे बिहार की पहचान नही थी I गया औरंगाबाद ये जिले नरसंहारो को भूल के आगे बढे ही थे की बलात्कार की घटनाये फिर से उन जख्मो को कुरेदने जैसा हो गया, अभी ठी...

बिहार बोर्ड और विवाद

Image
जहाँ विवाद हो वहां बिहार का नाम ऐसे ही जुड जाता हे, मतलब सीधा हे की बिहार मने विवाद, ऐसा हम नही कह रहे, ऐसी ही तस्वीर बने गई है अपने बिहार की, कुछ बुरा अपनों ने किया हे कुछ परायों ने   और ऊपर से कोई शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमा ले तो और बड़ा विवाद | पिछले कुछ वर्षो से बिहार के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार छात्र-छात्राओं से ज्यादा कूछ खोजी पत्रकार किया करते हैं | भाई ये भी मानता हु की प्रोडिकल साइंस एक कठिन विषय हे, वो बच्चों का विषय हे ही नही या तो उसे रूबी रॉय जैसी बहुत ही होशियार कर सकती हे या फिर गणेश कुमार जैसा उम्रदार कर सकता हे और इसीलिए मिडिया टॉप करने वालो पर पैनी   नज़र रखे रहते हैं मीडिया वाले और रखना भी चाहिए भाई आसमान से तारे तोड़ने जैसा विषय में टॉप जो किया हे पर कहते हैं | पर इस बा र एक छात्रा नीट के एग्जाम में टॉप कर जाती हे संयोग कहिये की वो बिहार की हे, पूरा का पूरा मीडिया ब्रेकिंग न्यूज़ चलाता हे की भाई इस न्यूज़ को हमने ब्रेक किया हे, और बिहार के प्रतिभा का लोहा हर कोई न चाह कर भी मानता हे फिर दो दिन बाद बिहार बोर्ड का रिजल्ट आता हे और वो लड़की बिहार...