Posts

Showing posts from January, 2019

अंहकारी और अनपढ़ के बीच पिसता लखीसराय

मुंगेर लोकसभा में मुंगेर के बाद लखीसराय ही दुसरा बडा शहर और जिला भी है, मुंगेर लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्रों मेंं लखीसराय जिले से 2 विधानसभा क्षेत्र लखीसराय और सुरजगढा आता है पर अगर कहा जाए कि दो विधानसभा और एक बडी आबादी होने के बाद भी लखीसराय जिले का समुचित विकास नही हो पाया है तो वो भी गलत नहीं होगा। अगर बात शिक्षा की करेंगे तो पाएंगे कि यहाँ कुछ नहीं है, जो है वो वैसे लोगों को थामे रखे हुएं हैं जो थोडे आर्थिक रुप से कमजोर हैं वरना बारहवीं के लिए भी पटना, भागलपुर जैसे शहरों की ओर रुख करते हैं। सरकारी विद्यालयों का हाल तो किसी झुपा हुआ नहीं हैं। उद्योग के मामले में पुरे बिहार को देश अच्छे जानता है, भले हम जीडीपी में अव्वल आ गये पर देखा जाए तो उद्योग के मामले हम बाकी राज्यों के मुकाबले हम कहीं नही टिकते और फिर लखीसराय में बडे उद्योग की बात करना ही सही नहीं होगा और इस नाम पर नेताओं को कोसने से भी कुछ हासिल नहीं होगा। अब बात करते है कृषि प्रधान राज्य बिहार के लखीसराय की,  जिसकी देन कह लें पर खेती के मामलों में भी लखीसराय का नाम सिर्फ़ पटवन के नाम पर किसानों बीच गोली चलने और जर्जर ...

मुंगेर का दंगल

Image
मुंगेर, बिहार का वो जिला जिससे अलग होकर बहुत सारे जिले बने, पर अगर बात लोकसभा क्षेत्र की होगी तो आज भी मुंगेर लोकसभा 6 विधानसभा क्षेत्र और तीन जिलों तक फैला हुआ है और हर चुनाव में मुंगेर चर्चा का विषय बन जाता है । अब जैसा कि 2019 आमचुनाव नजदीक है तो  जनवरी के मौसम में भी मुंगेर की राजनीति गर्म हो चुकी है। पहले जदयू के एनडीए में शामिल होते ही तय माना जा रहा था कि जदयू से ललन सिंह ही मुंगेर लोकसभा से अपना दावा ठोकेंगे और हुआ भी कुछ वैसा ही और यहाँ से वर्तमान लोजपा सांसद वीना देवी भी मुंगेर छोडऩे को तैयार नहीं दिख रही थी, वो तो यहाँ तक धमकी दे चुकी थी कि एनडीए टिकट दे तो भी ठीक न दे तो भी मुंगेर से ही निर्दलीय मैदान में उतरेगी पर फिर पार्टी के मान मनौव्वल के बाद वो नवादा के लिए तैयार हुई, यहां तक सब ठीक था पर जैसे ही मोकामा विधायक बाहुबली अनंत सिंह महागठबंधन से या निर्दलीय मुंगेर पर अपना दावा ठोके तो सारा समीकरण अचनाक  समीकरण ही  बदल गया और रहा सहा कसर अनंत सिंह के उस रोड से ने पुरा कर दिया जिसे सिर्फ ताकत आजमाईश ही कहा जा रहा था। अनंत सिंंह के इस कारनामे से एनडी...