ये दस बिहारी व्यंजन मुंह से पानी टपकाने वाले हैं ( 10 Mouthwatering dishes from Bihar)

अपने बिहार की बातें अनोखी है, यहाँ के नेता हो या विद्यार्थी सब अपने-अपने क्षेत्र में झंडे गाडते रहते है|  अभी हाल का ले लिजिए ना, लालूजी के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव देश के प्रधानमंत्री का खाल उधेडने का बात कर रहे थे, है न यह झंडा गाडने की बात पर कभी सोचे बिहार के व्यंजनों के वारे में, क्या बिहार के व्यंजन मुह से लार टपकाने की काबिलियत रखते हैं। अरे हां जी बिहार में सैकडों व्यंग्य है जिनके नाम सुनके ही मुंह में पानी आ जाता है तो आज आपको कम से कम वैसे दस व्यंजनों के बारे में बताने जा रहा हुं:-
1. लिट्टी चोखा 

लिट्टी चोखा की बात ही जुदा है, यह बिहार की एक पारंपरिक डिस है, और स्वाद का तो पुछो ही मत, यह आटे में साना हुआ सत्तू भर के बनाया जाता है, चोखा आप आलू और बैंगन मिला कर बनाइए, कभी इसका स्वाद न लिए हों तो इस संडे बनाइए। बनाने का तरीका जानने के लिए यहाँ क्लिक  करें। कभी पटना के मोर्या लोक के लिट्टी चोखा का स्वाद जरुर चखें।
2. दाल पिट्ठा

ठंड आ गई और दाल पिट्ठा न खाये तो किस बात के बिहारी। यह भी के पारंपरिक व्यंजनों में एक हैं। चावल के आटे में चना दाल का पिट्ठा वो भी घी वाला, एक बार सिर्फ चख लिजिए फिर भूल ही नहीं सकते।
3. खाजा

खाजा वैसे तो अब पूरे देश में मिल जाएगा पर इसका इतिहास मोर्य काल के समय का है, कहा जाता है कि मोर्यों के समय ही पहली बार खाजा बना था। नालंदा के सिलाव का खाजा खा लिए तो फिर ताउम्र रखेंगे।
4. तिलकुट

तिलकुट नाम से ही जाहिर है कि तिल को कूटा जाता, फिर चीनी या गुड के चासनी के साथ बनाया जाता है।
तिलकुट तो बहुत जगहों पर मिलता है पर गया का तिलकुट बहुत ज्यादा ही फेमस है।
5. अनरसा

यह भी तिल से बनने वाला व्यंजन है और दिवाली का विशेष डिश है, पटना के बाढ का अनरसा लाजवाब होता है।
6. पडकिया/पिडकी

यह भी एक मीठा डिस है, बिहार के लगभग हर जगह मिलता है पर सिवान और गोपालगंज के पडकिया लाजबाब होते हैं, इसे आटा में खोवा भरकर चीनी के चासनी के साथ बनाया जाता है।
7. लाई

लाई पटना के बाढ का सबसे फेमस चीज है, ईसे एक विशेष प्रकार के दाने में खोवा मिलाकर बनाया जाता है। स्वाद ऐसा कि पेट भर जाने पर भी मन नहीं भरेगा।
8. बालूशाही

यह भी मीठा डिश ही है और पुरे बिहार में पाया जाता है पर भागलपुर के बालूशाही शाही अंदाज के होते हैं।
9. परवल की मिठाई

भाई हम बिहारी बहुत मीठा खाते हैं, ल
परवल मिठाई भी मीठा डिश हीं है, यह बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में बहुत ही फेमश है।
10. सत्तू शर्बत

गर्मियों का फेवरेट पेय जिसके सामने कोकाकोला/पेप्सी/फ्रूटी सब के सब फेल उसपर भी चने के सत्तू का शर्बत, सोने पर सुहागा जैसा होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?