भगवान शंकर से जुडी रोचक जानकरी

भगवान शिव जितने दयालु और वरदानी हैं उतने ही रहस्यमयी भी हैं। उनका वेषभूषा हो या भष्म का लेप लगाना या शमशान में उनका निवास सब विचित्र ही हैं। तो आज भोलेनाथ से जुडी कुछ रोचक बातें करते हैं :-
* भगवान शिव का कोई माता-पिता नहीं हैं, उन्हें अनादि कहा जाता है। मतलब जो हमेशा से था, जिसके जन्म की कोई तिथि नहीं है।
* कथक और भरतनाट्यम नृत्य उन्हीं की देन है और ये नृत्य करते हुए उनके रुप को "नटराज" कहा जाता है।
* किसी भी देवी-देवता के टुटी मूर्ति की पुजा नहीं की जा सकती है पर शिवलिंग कितना भी टुटा हो पुजा हो सकती है।
* भगवान शिव की एक बहन भी थी अमावरी, जिसे माता पार्वती के जिद्द पर भोलेनाथ अपनी माया से बनाए थे।
* पार्वती और शंकर जी को एक ही पुत्र है कार्तिकेय। गणेशजी को मां पार्वती अपने उबटन (शरीर का लेप) से बनाई थी।
* शिवजी ने गणेश जी का सिर इसलिए काटा क्योंकि गणेशजी उन्हें मां पार्वती से मिलने नहीं दे रहे थे, ऐसा उनकी माता ने ही कही थी।
* शंकर जी तांडव करने बाद 14 बार सनकादि डमरु बजाए थे और यही माहेश्वर सूत्र बने यानी इसी से संस्कृत व्याकरण का आधार बना।
* भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढाया जाता है, क्योंकि केतकी हीं ब्रह्मा जी के झूठ का गवाह बनी थी।
* शिवलिंग पर बेलपत्र चढाया ही जाता पर एक सावधानी भी है कि बिना जल के बेलपत्र नहीं चढाया जाता है।
* शिवजी पर कभी भी शंख से जल नहीं चढाया जाता है क्योंकि शिवजी ने शंखचूड़ को अपने त्रिशूल से भष्म कर दिया था। शंखचूड़ के हड्डियों से ही शंख बना था।
* भगवान शिवजी के गले में जो सांप है वो वासुकी है। यह शेषनाग के बाद नागों का दूसरा राजा है और इसे शिवजी के गले की हार बनने का वरदान भी है।
* चंद्रमा और गंगा को शिवजी के जटाओं में रहने का वरदान प्राप्त है। गंगा के वेग से पृथ्वी के जीवों का विनाश हो सकता था इसलिए शंकर भगवान उन्हें अपने अलग-अलग दिशाओं से धीरे-धीरे पृथ्वी पर आने देते हैं।
* समुद्र मंथन में 14 चीजें निकली, 13 चीजों को तो देवताओं और असुरों ने बांट लिया पर हलाहल नामक विष कोई लेने को तैयार नहीं था तो शिवजी ने उसे ग्रहण किया, इसी कारण उनका गला नीला पड गया और नीलकंठ कहलाए। इस विष का एक बूंद भी पृथ्वी का विनाश कर सकता था।
* भगवान शिव को संहारक भी कहा जाता है, इसलिए कहा जाता है कि इनकी तीसरी आंख न खुले तो ही बेहतर है।
* और भगवान भोलेनाथ 1008 अलग-अलग नाम से भी जाने जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?