भारत की 5 सबसे भूतिया जगहें

भारत वो देश है जहाँ विज्ञान से ज्यादा अंधविश्वास पर विश्वास किया जाता है पर इस बात से भी इंकार ंनहीं किया जा सकता है कि भूत और भूतिया जगह भी होते हैं। आज आपको 5 ऐसे जगहों के बारे में बताता हुं जिसे अपने देश में सबसे भूतिया जगह माना जाता है।

1. डुमास तट (गुजरात)
वैसे तो समुद्र हो या नदी वहां का रेत उजला ही होता है पर इस तट का रेत काला है, कहा जाता है कभी वहां भूतों का राज हुआ करता था और आज भी डुमास तट पर अकले जाने वालों को अजीब अजीब आवाजें सुनाई देती है पर वहां कोई होता नहीं है। वहाँ जाने वाले बहुत लोग गायब भी हुए हैं।
2. रामोजी फिल्म सीटी, (हैदराबाद)
वैसे तो यहां फिल्मों की सूटिंग होती है और यह भारत की फिल्म सिटि्ज में से एक है पर यह हैदराबाद के निजाम के युद्ध मैदान पर बनी है। यहाँ लाइट्स अपने आप ऑफ ऑन होते रहता है और अगर कोई लालटेनों का प्रयोग करे तो उसे ध्क्का दे दिया जाता है ऐसे में बहुत लोग घायल भी हुए हैं। यहाँ कमरों में सामान बिखरा हुआ मिलता है।
3. कुलधारा (राजस्थान)
कुलधारा गांव के बारे में माना जाता है कि यह शापित है। यह गांव 1800 ई. से ही खाली हैं, कहा जाता है कि यहां के लोग एक ही रात में गायब हो गए थे फिर यहां कोई नहीं बस पाया। माना जाता है कि जो कोई इस गांव में बसना चाहता है वो मर जाता है।
4. डिसूजा चॉल, माहिम (मुंबई)
डिसूजा चॉल में एक कुंआ है, कहा जाता है कि एक औरत उसमें गिर गई थी, बहुत चिल्लाने पर भी कोई मदद नहीं आया और वो मर गई, आज भी रात में उस औरत की आत्मा मदद मांगती रहती है।
5. संजय वन, कुतुबमीनार क्षेत्र (दिल्ली)
आप दिल्ली तो गये हीं होंगे और कुतुबमीनार भी घूमें होगे पर वहां स्थित संजय वन अंधेरा होने पर कभी भी न जाए क्योंकि बहुत लोगो ने वहां सफेद सारी पहनी एक औरत अचानक प्रकट होते और गायब होते देखा है तो अब आप भी सावधान रहें।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?