बदल गये बिहार बोर्ड के मेट्रिक और इंटर परीक्षा के नियम, अब पाएं ज्यादा नंबर

बिहार बोर्ड ने मेट्रिक और इंटर परीक्षा नियमों में बडा बदलाव किया है ,आज सोमबार को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में किए गए बदलावों की जानकारी दी।
अब बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को भी ज्यादा नंबर लाने का मौका मिलेगा, अध्यक्ष के अनुसार ये सारे बदलाव आगामी सेंटअप परीक्षा में भी लागू होंगे।
अब मेट्रिक और इंटर परीक्षा में 50% प्रश्न ऑब्जेक्टिवस् होंगे और सभी हर ऑब्जेक्टिव प्रश्न के 1 मार्क्स मिलेंगे और बाकी के 2 और 5 मार्क्स मिलेंगे।
बदले गये पेटर्न के अनुसार बोर्ड 7 नवंबर को इंटर और 15 नंवबर को मेट्रिक के लिए मॉडल पेपर जारी करने वाला है, ताकि विद्धार्थी नये परीक्षा पैटर्न को सही सही समझें और तैयारी करें।
पूरे बदलाव में खास ये कि मेट्रिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट में देना होगा, बल्कि इंटर में ये नियम नहीं होगा। ये सारे नियम 2018 के मेट्रिक और इंटर परीक्षा में लागू होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?