छुट गया वो

बसंत के आमोँ का मंजर,
बरसात के पानी का भँवर,
धधकती लू मेँ घर से बाहर
शायद मुझे भुल गया      
 या छुट गया वो..........|
पेडोँ पे अटखेलियाँ करना,
नहरोँ मेँ गोते लगाना,
रोज शाम मेँ झगडे होना
शायद मुझे भुल गया      
  या छुट गया वो.........||
अब तो मुझे प्यारा है.....
शहरोँ का खाली सा जीवन,
हर ओर वो आधुनिकीकरण
और सिर्फ अपने मेँ ही मग्न
शायद मुझे भुल गया  
 या छुट गया वो......... बचपन|||

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?