जाने बिहार के 5 अमीर अरबपतियों के बारे में

बिहार, भारत का एक ऐसा राज्य जिसकी पहचान गरीबी, अशिक्षा, पिछडेपन से की जाती है। क्या सिर्फ यही पहचान है बिहार राज्य की, जिसके गोद में मोर्य साम्राज्य ने दुनिया जीता, क्या यही पहचान है उस बिहार की जिसके छावं तले बुद्ध और महावीर को ज्ञान मिला, क्या यही वो जगह थी जहाँ के नालंदा से पुरी दुनिया शिक्षित हुई? तो हां यह वही भूमि है जहाँ भी कर्मवीर पैदा होते हैं।
बिहारी समय के मारे जरुर है पर बेचारे तो बिल्कुल भी नहीं। जब इन्हें उचित अवसर मिला ये उन अवसरों को भूनाने में कोई कसर नही छोडे।
आज मैं आपको इस गरीब बिहार के पाँच उन अमीर लोगों से परिचित कराउंगा जो सिर्फ बिहार, भारत या सिर्फ एशिया में ही नही बल्कि पुरी दुनिया में अपनी जोरदार उपस्थिति का डंका बजाते हैं।
तो आइए जानते हैं वो कौन हैं:-


5. संजय झा -
संजय झा का जन्म भागलपुर के सुल्तानगंज में 1963 में हुआ, वो वर्तमान में ग्लोबल फाउंडरीज के सीईओ हैं और इससे पहले वो साल 2008 में मोटोरोला मोबीलीटी के भी सीईओ रह चुके हैं। इससे पहले वो क्वालकोम् में भी सीओओ रह चुके हैं।
जन्म- 1963 (53-54)
जन्म स्थान- सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार
वर्तमान पता- दिल्ली
बच्चे - तीन
शिक्षा- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
कुल दौलत - $300 मिलियन (लगभग)

4. सुब्रत रॉय -
सुब्रत रॉय एक भारतीय उद्योगपति है इन्होंने 1978 में सहारा ग्रुप (सहारा इंडिया) की नींव रखी और आज सहारा ग्रुप भारत अग्रणी कम्पनियों में गिनी जाती है।
विदोंशो में भी इनके बहुत सारे  होटल्स और बिजनेस है। लंदन, न्यूयॉर्क जैसे शहरों जैसे शहरों में सहारा ग्रुप का होटल है, एम्बे वैली सीटी, फोर्स इंडिया भी सहारा ग्रुप के ही हैं।
जन्म - अररिया, बिहार
वर्तमान पता - लखनऊ, उत्तरप्रदेश
कम्पनी- सहारा ग्रुप
पत्नी - स्वपना रॉय
बच्चे - 2
कुल संपति - $0.45 बिलियन

3. रविन्द्र किशोर सिंहा -
रविन्द्र किशोर सिन्हा एक पत्रकार, नेता और उद्धोगपति हैं। उनका जन्म बिहार के बक्सर में 22 सितम्बर 1951 में हुआ। आरके सिंहा की Security and Intelligence Services (SIS) एक प्राइवेट सिक्योरिटी देने वाली कम्पनी है, और SIS की स्थापना उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के की। 2014 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद बने। इनकी कम्पनी भारत और आस्ट्रेलिया में सिक्योरिटी सर्विसेज देती है।
जन्म - सितम्बर 1951
जन्म स्थान - बक्सर, बिहार
कम्पनी - सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसे्स
राजनीति - राज्यसभा सांसद, बीजेपी
पत्नी - स्मृति रीता सिन्हा
बच्चे - 2
कुछ अलग - आरके सिंहा एक विद्यालय का संचालन करते है " दि इंडियन पब्लिक स्कुल" और वो इस विद्यालय के चेयरमैन भी हैं और यह विद्यालय 800 एकड में फैला हुआ है।
कुल संपति - 3200 करोड़

2. संप्रदा सिंह -
संप्रदा सिंह एल्केम लेबोरेट्रीज लिमिटेड के संस्थापक है, और एल्केम लेबोरेट्रीज दवाइयों पर रिसर्च करती है, बनाती है और मार्केटिंग करती है। इनकी कम्पनी एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में भी दवाइयों का कारोबार करती है। संप्रदा सिंह को बहुत सारे अवार्ड मिल चुके है और उनकी कम्पनी एल्केम लेबोरेट्रीज भारत की टोप फार्मा कम्पनी भी है।
जन्म - 1925
जन्म स्थान - जहानाबाद, बिहार
वर्तमान पता - मुम्बई, महाराष्ट्र
शिक्षा - बी. कॉम, पटना यूनिवर्सिटी
कम्पनी - एल्केम लेबोरेट्रीज लिमिटेड
कुल संपति - $3.3 बिलियन

1. अनिल अग्रवाल -
बेदांता रिसोर्सेज पी.एल.सी के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल का जन्म पटना, बिहार में हुआ। उन्होनें मिलर हाईस्कूल, पटना से शुरुआती पढाई की और सिर्फ 15 के उम्र में  ही पढाई छोड अफने पिता की कम्पनी बिजनेस में साथ देने लगे जो कि अल्युमिनियम कंडक्टर बनातीं थी पर वो 4 साल में बंद हो गई और मी. अग्रवाल 19 की उम्र में मुम्बई चले गए। 1976 में वेदांता रिसोर्सेज की नींव रखी।
जन्म - जनवरी 1954
जन्म स्थान - पटना, बिहार
वर्तमान पता - लंदन, इंग्लैंड
नागरिकता - भारतीय
पहचान - वेदांता फांउडेशन
कम्पनी - वेदांता रिसोर्सेज पी.एल.सी
पत्नी - किरण अग्रवाल
बच्चे - 2
कुल संपत्ति -  $3.4 बिलियन 

पर इनमें से किसी भी ने भी  बिहार के हित में कुछ खास नहींं किये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon दे रहा है 10% से 80%तक छूट

कटाक्ष (बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का लिखा हुआ)

बिहार बन गया वुहान?