बिहार में परीक्षा और प्रति व्यक्ति आय
बिहार बोर्ड वो संस्था है जिसके कंधो बिहार में दशवीं और बारहवीं के परीक्षाओं का जिम्मा है या यों कहें कि बोझ है।
जहाँ परीक्षा परीक्षा न होकर त्योहार और मेला बन जाता हो वहाँ कोई भी संस्था इस जिम्मेदारी को बोझ ही मानेगी।
शायद ही कोई साल हो जब बिहार बोर्ड बेदाग साबित हुआ हो, 2021 भी बिहार बोर्ड के लिए वही रहा, पेपर लीक, टॉपर घोटाला, खिडकियों से पर्ची पहुंचाना ये सब तो बिहार बोर्ड मे दशकों से आम बात है।
एक और खबर है प्रति व्यक्ति आय से संबंधित,
हम बिहारी अपने बच्चों को कैसे भी करके परीक्षा पास कराने में विश्वास रखते हैं, लेकिन जब प्रति व्यक्ति आय की बात आती है तो हम फिर फेल साबित होते हैं।
आखिर कमी कहाँ रह जाती है कि हर बार की तरह किसी भी तरह रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर आ जाते हैं।
जब तक ये नहीं सोचेंगे तब तक दुर्गा पुजा, छठ, होली जैसे त्योहारों में रेलवे प्लेटफार्म पर आम बिहारी लाईन ही लगाएंगे।
नीचे के फोटो मेंं जो अमीरी दिख रही है वो सलाना है मासिक नहीं।
Comments